
आईआरईएल कार्य के सुरक्षित एवं स्वस्थ प्रणाली के माध्यम से कर्मचारियों और सामान्य जनता की सुरक्षा और भलाई के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी परियोजनाओं, संशोधनों/विस्तार और दिन-प्रतिदिन के कार्यों के संकल्पनात्मक चरण से सुरक्षा को सर्वोपरि विचार दिया गया है। कपंनी का दृढ़ विश्वास है कि दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं और सुरक्षित एवं स्वस्थ काम करने की स्थिति का निर्माण उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि उत्पादन।
आईआरईएल, सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए जागरूकता और वचनबद्धता को बढ़ाने के लिए संगठन में संरक्षा संस्कृति को विकसित करने की आवश्यकता को पहचानता है। संरक्षा के निर्णय लेने का निर्देश निम्नलिखित के द्वारा किया जाता है:
- कामगारों की स्वास्थ्य और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त सुविधाएं, उपकरण, कार्यविधियों और प्रशिक्षित कर्मियों के साथ सुरक्षित काम के माहौल की स्थापना और रखरखाव।
- निपटान, कच्चे माल और उत्पादों के परिवहन सहित प्रचालन कार्यों से उत्पन्न होने वाले व्यावसायिक, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जोखिमों की पहचान, आकलन और नियंत्रण।
- सर्वोत्तम उपलब्ध वैज्ञानिक सूचनाओं का उपयोग करने के लिए भूमि प्रबंधन के लिए एक अंतर-अनुशासनिक दृष्टिकोण को अपनाना।
- स्वास्थ्य, संरक्षा एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी लागू सांविधिक प्रावधानों का अनुपालन करें। इनमें परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड, खान संरक्षा महानिदेशालय, पर्यावरण विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा बनाई गई प्रासंगिक शर्तें सम्मिलित हैं।
- हमारे बारे में
- दूरदर्शिता और लक्ष्य
- निदेशक मंडल
- कार्यान्वयन के तहत परियोजनाएं
- ग्राहकों
- उत्पाद
- खनिज पदार्थ
- कैरियर
- कैरियर
- अन्य महत्वपूर्ण लिंक
- ऍम एस ऍम ई
- परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि)
- भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
- सार्वजनिक उद्यम विभाग
- केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल / साइट मानचित्र
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- साइट मैप
- हमसे संपर्क करें
- हमसे संपर्क करें