
रेअर अर्थ्स प्रभाग (आरईडी), उद्योगमंडल, अलुवा केरल में पेरियार नदी के तट पर स्थित है, जो बंदरगाह शहर कोच्चि से 12 किलोमीटर और कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आरईडी एक विशेष मूल्य वर्धक रासायनिक संयंत्र है, जिसमें आरईईपी से मिश्रित रेअर अर्थ कॉन्सेंट्रेट को पृथक्कृत उच्च शुद्ध रेअर अर्थ्स का उत्पादन करने हेतु परिष्कृत किया जाता है। यह संयंत्र, आईआरईएल की पहली इकाई है, जिसे वर्ष 1952 में रेअर अर्थ्स तत्वयुक्त खनिजों के प्रसंस्करण हेतु प्रचालित किया गया था, जिसकी क्षमता को, बाद में लगभग 4,000 मीट्रिक टन तक विस्तारित किया गया था।
वर्ष 2012 में, मिश्रित रेअर अर्थ क्लोराइड को संसाधित करने हेतु संयंत्र का नवीनीकरण किया गया। जो लैंथेनम, सेरियम, नियोडिमियम-प्रेसोडिमियम, समेरियम, यूरोपियम, गैडोलिनियम और यिट्रियम (99% से अधिक शुद्धता के साथ) के उच्च शुद्ध वाले विशिष्ट रेअर अर्थ्स ऑक्साइड का उत्पादन करता है।
- हमारे बारे में
- दूरदर्शिता और लक्ष्य
- निदेशक मंडल
- कार्यान्वयन के तहत परियोजनाएं
- ग्राहकों
- उत्पाद
- खनिज पदार्थ
- कैरियर
- कैरियर
- अन्य महत्वपूर्ण लिंक
- ऍम एस ऍम ई
- परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि)
- भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
- सार्वजनिक उद्यम विभाग
- केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल / साइट मानचित्र
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- साइट मैप
- हमसे संपर्क करें
- हमसे संपर्क करें